अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना गिरफ्तार, एक और डांसर की तलाश जारी

अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना गिरफ्तार, एक और डांसर की तलाश जारी


गरियाबंद। उरमाल गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हुए अश्लील डांस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गरियाबंद पुलिस ने इस प्रकरण में ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

उरमाल में 8 जनवरी को किया था डांस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डांसर सुचित्रा जेना ने 8 जनवरी को उरमाल में आयोजित कार्यक्रम में डांस किया था। इस मामले में पहले से दर्ज केस में उन्हें आयोजकों के साथ सह-आरोपी बनाया गया है।

ओडिशा में गिरफ्तारी, मुचलके पर रिहाई
गरियाबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुचित्रा जेना को ओडिशा के जाजपुर जिले के थाना धर्मसाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी डांसर को धारा 296 एवं 3-5 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया था और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

9 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल दूसरी डांसर की तलाश
पुलिस अब 9 जनवरी को आयोजित विवादित कार्यक्रम में शामिल रही डांसर निशा महाराणा की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, निशा महाराणा ने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भीड़ जुटाने की अपील भी की थी।

9 जनवरी का डांस बना था विवाद की वजह
बताया जा रहा है कि 9 जनवरी को आयोजित डांस कार्यक्रम में बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय प्रदर्शन हुआ था, जिससे मामला तूल पकड़ गया। इसी कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तत्कालीन एसडीएम भी मंच के पास मौजूद और थिरकते नजर आए थे, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हड़कंप मच गया था।

पुलिस का कहना
गरियाबंद पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी कलाकारों और आयोजकों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *