चिरमिरी क्षेत्र में 19 ईंट भट्टों पर एक साथ की गई संयुक्त कार्रवाई

चिरमिरी क्षेत्र में 19 ईंट भट्टों पर एक साथ की गई संयुक्त कार्रवाई

एमसीबी। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा व्यापक संयुक्त कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग की टीम शामिल रही। संयुक्त दल द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के इंदनागर, टिकरापारा एवं भण्डार देई क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुल 19 ईंट भट्टे अवैध रूप से संचालित पाए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई। संबंधित ईंट भट्टा संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन, अवैध ईंट भ_ों का संचालन एवं नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, राजस्व हितों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार की सघन एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाने की चेतावनी दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *