रायपुर में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, पारा 35.6 डिग्री पहुंचा
UMA SHANKER MISHRA

रायपुर में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, पारा 35.6 डिग्री पहुंचा

रायपुर। प्रदेश में मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण दोपहर में गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। खास बात यह है कि रात के तापमान में भी गिरावट नहीं हो रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह और देर रात भी हल्की गर्माहट बनी हुई है। रविवार को औसत सापेक्ष आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि करीब 30 प्रतिशत बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार लगभग 2 किमी प्रति घंटा रही, जिससे उमस का असर भी महसूस हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *