महंगाई का झटका: रसोई गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी ₹115 बढ़े

महंगाई का झटका: रसोई गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी ₹115 बढ़े

रायपुर। आम आदमी की रसोई पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। शनिवार, 7 मार्च से घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही, व्यापारिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपये का इजाफा किया गया है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर: महानगरों में क्या हैं नए रेट्स?
देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं:
छत्तीसगढ़ में घरेलु LPG सिलेंडर की पहले 924 रु थी जो अब 984 रु हो गई है।
दिल्ली: ₹853 से बढ़कर अब ₹913 हो गया है।
मुंबई: पुरानी कीमत ₹852.50 से बढ़कर अब ₹912.50 हो गई है।
चेन्नई: ₹868.50 की जगह अब उपभोक्ताओं को ₹928.50 चुकाने होंगे।
कोलकाता: यहाँ भी कीमतों में ₹60 की समान बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कमर्शियल सिलेंडर पर ₹115 की मार
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कमर्शियल सिलेंडर अब और अधिक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹1883 तक पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹1990 के करीब है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब ₹2043.50 का भुगतान करना होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *