नवा रायपुर तहसील गठन की अधिसूचना जारी

नवा रायपुर तहसील गठन की अधिसूचना जारी

रायपुर। रायपुर जिले में एक और नई तहसील के रूप में नवा रायपुर तहसील अस्तित्व में आ चुकी है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 6 मार्च को नई तहसील की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले नवीन तहसील की सीमाओं को लेकर 60 दिनों में दावा-आपत्ति मंगाई गई थी।
अधिसूचना के मुताबिक रायपुर जिले की वर्तमान तहसील रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा, और अभनपुर के हिस्सों को शामिल कर नवा रायपुर अटल नगर नवीन तहसील बनाई जा रही है। इसमें कुल 6 राजस्व निरीक्षक मंडल, पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेड़ी और रायपुर 18 कांदुल शामिल होंगे। इन 6 राजस्व निरीक्षक मंडल के कुल 20 पटवारी हल्के, पलौद 20,21,23,24, 25, और 26, मंदिर हसौद के 15-22, केंद्री के 13, 14, 15, 16, 18 और 19, तोरला के 01,02, सेरीखेड़ी के 16,39, 40, रायपुर 18 कांदुल 51, शामिल हैं। राजस्व निरीक्षक मंडल के 20 पटवारी हल्के के कुल ग्राम 39 शामिल है।
पलौद-परसदा 20, पलौद 21, रीको, सेंध 21, चींचा 23, बरौंदा, 23, रमचंडी 23, कयाबांधा 24, झांझ 24, नवागांव 24, खपरी 24, कुहेरा 25, राखी 25, कोटनी 26, कोटराभांटा 26, तांदुल 26, मंदिर हसौद – छतौना 22, नवागांव 15, केंद्री- बेंद्री 13, परसठ्ठी 13, निमोरा 14, उपरवारा 15, तूता 15, केंद्री 16, झांकी 16, खंडवा 18, भेलवाडीह 18, पचेड़ा 19, तोरला- चेरिया 1, पौंता 1, बंजारी 1, तेंदुआ 1, कुरूं 2, सेरीखेड़ी में-सेरीखेडी 16, नकटी 16, टेमरी 39, धरमपुरै 39, बनरसी 40, रायपुर 18 कांदुल माना 511 इन 20 पटवारी हल्का के 39 गांव नवा रायपुर तहसील में शामिल किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *