बाजार में गुम हुआ 6 वर्षीय बालक, उरला पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया

बाजार में गुम हुआ 6 वर्षीय बालक, उरला पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया

रायपुर। बिरगांव बाजार में अपने परिजनों से बिछड़कर गुम हुए 6 वर्षीय बालक को उरला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ढूंढकर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार 7 मार्च को उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव बाजार में एक 6 वर्षीय बालक के परिजनों से बिछड़कर गुम हो जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद उनके निर्देशन में गुमशुदा बालक की तलाश के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना उरला की पुलिस टीम ने बालक के परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटाई और बाजार क्षेत्र में सघन तलाश शुरू की। पुलिस ने पेट्रोलिंग करते हुए आसपास के इलाकों में खोजबीन की। त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस को गुमशुदा बालक मिल गया। बालक की पहचान सिद्धार्थ सिसोदिया (उम्र 6 वर्ष), पिता मुकेश सिसोदिया, निवासी कैलाश नगर, बिरगांव के रूप में हुई। पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और त्वरित कार्रवाई के लिए उरला थाना पुलिस की सराहना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *