अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल ने स्मिता सिंह को सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल ने स्मिता सिंह को सम्मानित किया

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने श्रीमती स्मिता सिंह को सम्मान प्रदान कर उनके समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पदमा घोष, हासी बेनर्जी, सुषमा बलैया, अपर्णा चांडक और सृजन सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। श्रीमती स्मिता सिंह को यह सम्मान 250 से अधिक बाल हृदय मरीजों के उपचार में विशेष सहयोग और बस्तर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में किए गए सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। उनके प्रयासों से कई बच्चों को नया जीवन मिला है और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। श्रीमती स्मिता सिंह द्वारा स्थापित शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एक गैर-सरकारी संगठन है, जो समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करता है। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन बाल हृदय मरीजों के उपचार, शिक्षा के प्रसार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *