बीजापुर में तैनात 14 बटालियन के 250 जवानों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

बीजापुर में तैनात 14 बटालियन के 250 जवानों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

बीजापुर। जिले में तैनात केंद्रीय सुरक्षाबल के जवानों ने बीजापुर जिला मुख्यालय में 170 बटालियन हेडक्वार्टर में आज सोमवार को रेड क्रॉस के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बीजापुर जिले में तैनात सभी 14 बटालियन के 250 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का संदेश दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर. पुजारी भी शामिल हुए और उन्होंने जवानों के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित होते हैं। सीआरपीएफ के डीआईजी बीएस नेगी ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल अपना 87 वां स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाने जा रही है। इसी उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें रक्तदान शिविर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में तैनात सभी 14 बटालियन के जवानों ने इसमें भाग लेकर रक्तदान किया है। डीआईजी ने कहा कि बस्तर में जवान जहां एक ओर नक्सलियों से मुकाबला करते हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद नागरिकों के लिए रक्तदान कर मानवता की सेवा का भी परिचय देते हैं। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस से नरवेद सिंग, परमेश्वर स्वस्थ विभाग से प्रेम हइला एवं मुकेश ने अपना योगदान दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *