प्राकृतिक आपदा पीडि़त 10 परिवारों को दी गई 40 लाख की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा पीडि़त 10 परिवारों को दी गई 40 लाख की आर्थिक सहायता

जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीडि़त 10 परिवार को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील भानपुरी के ग्राम जामगांव निवासी श्रीमती कुमबती की मृत्यु सांप काटने से पति घनश्याम को, ग्राम खण्डसरा निवासी श्रीमती रामोबाई की मृत्यु सांप काटने से पति मनधर बघेल को, ग्राम रतेंगा निवासी कुमारी बुदरी कश्यप की मृत्यु पानी में डुबने से पिता लछिननाथ को, तहसील तोकापाल ग्राम पथरली निवासी प्रियंका कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पिता गंगो को, तहसील बास्तानार ग्राम कड़ेकाकलूर निवासी सन्नी सोढ़ी की मृत्यु बिजली गिरने से पति चैतू सोढ़ी को, तहसील दरभा ग्राम मांझीपारा निवासी गागरू राम की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नि श्रीमती गंगई को, तहसील जगदलपुर ग्राम मंगडूकचोरा निवासी छविलाल की मृत्यु पानी में डुबने से पिता सहादेव को, तहसील बस्तर ग्राम सालेमेटा निवासी सुपारी कश्यप की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नि श्रीमती सुमित्रा कश्यप को, तहसील भानपुरी ग्राम राजपुर निवासी लक्ष्मी दीवान की मृत्यु सांप काटने से पति विसनाथ को और तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम अदवाल निवासी कुमाराम की मृत्यु पानी में डुबने से पुत्र दशो को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *