शौचालय की मांग को लेकर NSUI ने गुमा हाईस्कूल के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

शौचालय की मांग को लेकर NSUI ने गुमा हाईस्कूल के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

रायपुर । रायपुर जिले के ग्राम गुमा स्थित हाईस्कूल में जर्जर शौचालय की समस्या को लेकर एनएसयूआई ने स्कूल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को देखते हुए संगठन ने जल्द नए शौचालय के निर्माण की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रायपुर जिला NSUI के अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देश पर सुमित शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि स्कूल का शौचालय टूट-फूट कर जर्जर हो चुका है, जिससे यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एनएसयूआई ने स्कूल प्रबंधन से जल्द से जल्द नए शौचालय के निर्माण की मांग की। इस पर स्कूल के प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही नए शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

इस दौरान जिला सचिव अनुज प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष सहारे, शिवम गोस्वामी, लक्की साहू, शुभम साहू, भावेश शुक्ला, मनजोत गिल, प्रियांशू भोई सहित एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *