रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों से 10-10 बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है और जल्द ही कुल 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं। नगर निगम के अनुसार, यदि संबंधित बकायादारों ने जल्द ही बकाया संपत्ति कर जमा नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई से बचने के लिए सभी बकायादार जल्द से जल्द अपना बकाया कर जमा कर दें। निगम प्रशासन ने शहर के सभी संपत्तिकरदाताओं से भी अपील की है कि वे 31 मार्च 2026 से पहले अपना देय कर जमा कर दें। अंतिम तिथि के बाद कर जमा नहीं करने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार के साथ वसूली की जाएगी। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। नागरिक अपने संबंधित जोन कार्यालय में जाकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिक मोर रायपुर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर घर बैठे भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *