रायपुर। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण तेल और गैस संकट की आशंका के बीच घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए लगातार फोन कर रहे हैं, घंटी बजती है, लेकिन ओटीपी नहीं मिल रहा। इससे घरों में खाना बनाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से ओटीपी के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई संदेश नहीं आया। लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें क्रमश: 4 अप्रैल और 8 अप्रैल तक इंतजार करने का संदेश मिला। इससे परिवारों में चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। लोग मोबाइल मैसेज या ओटीपी के बिना सिलेंडर नहीं ले पा रहे हैं और घरों में खाना बनाने की समस्या गंभीर रूप ले रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन जल्द प्रभावी कदम उठाकर घरों में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करे, ताकि घरेलू परेशानियों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर न पड़े।

Posted inChhattisgarh News
