रायपुर। रायपुर एसपी रहे आईपीएस संतोष सिंह को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आईपीएस संतोष सिंह की डेपुटेशन को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में आईपीएस सिंह को तत्काल नई जिम्मेदारी पर ज्वाइन करने के लिए रिलीव करने कहा गया हैं। बता दें कि अवैध नशे के खिलाफ आईपीएस संतोष सिंह के निजात अभियान के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएससीपी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ केंद्र की सुरक्षा एजेंसी है जो केंद्र के औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा करती है। एयरपोर्ट,परमाणु संयंत्र संस्थानों, सरकारी इमारतों और देश की संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन पर है। हाल ही में बंदरगाहों की सुरक्षा का भी जिम्मा सौंपा गया है।

Posted inChhattisgarh News
