भालू ने किया ग्रामीण पर हमला, उपचार के लिए भेजा गया रायपुर

भालू ने किया ग्रामीण पर हमला, उपचार के लिए भेजा गया रायपुर

गरियाबंद। जिले के वन परिक्षेत्र सड़क परसूली के बागमार बीट अंतर्गत ग्राम कोचई मुड़ा में मंगलवार सुबह एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेज दिया गया है। वन विभाग द्वारा पीडित को तत्काल सहायता के रूप में 1000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराणिक राम यादव पिता सोभू राम यादव, सुबह करीब 5.41 बजे महुआ फूल बीनने के लिए जंगल से लगे खेत में गए थे। इसी दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, चेहरे और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। घटना के समय आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे। पीडित की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तब तक भालू जंगल की ओर चला गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को घर पहुंचाया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय गरियाबंद लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *