ओलावृष्टि व असामयिक वर्षा से फसल क्षति : 72 घंटे में सूचना देकर लें बीमा लाभ

ओलावृष्टि व असामयिक वर्षा से फसल क्षति : 72 घंटे में सूचना देकर लें बीमा लाभ

धमतरी। जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं असामयिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए कृषकों से अपील की गई है कि वे समय पर सूचना देकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति का लाभ अवश्य प्राप्त करें। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिन अधिसूचित ग्रामों के किसानों ने फसल बीमा कराया है और उनकी फसल ओलावृष्टि या असामयिक वर्षा से प्रभावित हुई है, वे किसान अपनी क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को देना सुनिश्चित करें। इसके लिए किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 14447 एवं 18004190344 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बताया गया है कि समय सीमा के भीतर सूचना दर्ज कराने पर ही बीमा दावा मान्य होगा, जिससे कृषकों को प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की भरपाई मिल सकेगी। किसानों की सुविधा के लिए बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त अभिकर्ता एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले भी सहायता प्रदान कर रहे हैं। कलेक्टर ने कृषकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा निर्धारित समय-सीमा में अपनी फसल क्षति की जानकारी अवश्य दर्ज कराएं, ताकि उन्हें शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके। अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने नजदीकी कृषि कार्यालय, ग्राम स्तरीय अमले अथवा संबंधित बीमा प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *