महापरीक्षा अभियान को, कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से अपील की

महापरीक्षा अभियान को, कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से अपील की

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में साक्षरता दर बढ़ाने और महिला-पुरुष के बीच शिक्षा के अंतर (जेंडर गैप) को कम करने के उद्देश्य से 22 मार्च दिन रविवार को प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए महापरीक्षा अभियान आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक जिले के सभी 454 ग्राम पंचायतों एवं 39 नगरीय वार्डों में आयोजित होगी। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक असाक्षर महिलाओं एवं पुरुषों को इस महापरीक्षा अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें साक्षर बनाने के लिए उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में गत दशक साक्षरता कार्यक्रम के विभिन्न सोपानों में यहां के प्रौढ़ो ने अच्छी सहभागिता दिखाते हुए साक्षरता का लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17,255 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्र के वार्डों में “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रौढ़ शिक्षार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखी जा र ही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *