जशपुरनगर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को नियमित जांच एवं छापेमारी सुनिश्चित करते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पत्थलगांव की टीम ने सेन्दरीबहार थाना पत्थलगांव क्षेत्र में 24 मार्च को छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को उसके आवास से 30.800 लीटर देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
जांच में पाया गया कि आरोपी उक्त मदिरा को झारखंड से विक्रय के उद्देश्य से लाया था। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक यज्ञ शरण शुक्ला, आबकारी मुख्य आरक्षक कृनेश सिन्हा, छक्केलाल गुप्ता, आबकारी आरक्षक जुगल किशोर पटेल, नगर सैनिक मंजीत महेश्वरी सहित आबकारी वृत्त पत्थलगांव के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

