हाईकोर्ट के 5 अतिरिक्त न्यायाधीश बने स्थायी जज

हाईकोर्ट के 5 अतिरिक्त न्यायाधीश बने स्थायी जज

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 24 मार्च को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
इन न्यायाधीशों को मिला स्थायी दर्जा
स्थायी जज बनाए गए न्यायाधीशों में सचिन सिंह राजपूत, राधाकिशन अग्रवाल, संजय कुमार जायसवाल, बिभु दत्त गुरु, अमितेंद्र किशोर प्रसाद, शामिल हैं। ये सभी अब तक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अलग-अलग कोटे से पहुंचे हाईकोर्ट
इनमें से जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल निचली अदालत से पदोन्नत होकर हाईकोर्ट पहुंचे थे, जबकि बाकी तीन न्यायाधीश बार कोटे से सीधे अधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे।
जल्द होगी शपथ
कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा इन न्यायाधीशों को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।
इस फैसले के बाद हाईकोर्ट की न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *