छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, नई समिति का गठन

छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, नई समिति का गठन

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए। यह चुनाव कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सका है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर  कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती तुलसी राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी  हिमांशु भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई।

चुनाव उपरांत नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें द राइट रेव्ह सुषमा कुमार को पदेन चेयरमैन,  नितिन लॉरेंस को उपाध्यक्ष,  जयदीप रॉबिन्सन को सचिव एवं  प्रवीण मसीह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं  अमित दास, रेव्ह समीर फ्रैंकलिन, श्रीमती तनुजा पॉल को सदस्य मनोनीत किया गया।

नवगठित समिति ने संस्था के सुचारू संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आर्थिक अनियमितताओं एवं फर्जी दस्तावेजों के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा संस्था की छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही स्थिति पूर्णतः सामान्य हो जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *