आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन 6 तक

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों की पूर्ति हेतु 6 अप्रैल 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन आवेदन उसी वार्ड की निवासी महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित किया गया है।
आंगनबाड़ी केन्द्र बगीचापारा हथखोज वार्ड क्रमांक -03 में आंगनबाड़ी सहायिका और हरिजन मोहल्ला सिरसाकला वार्ड क्रमांक-36 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *