तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्दा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुंआ बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर ग्राम ताराशिव निवासी पूरन लाल वर्मा (30) को मौके से पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी पूरन लाल वर्मा के पास से 180 पौवा देशी मसाला शराब और बिक्री के 900 रुपए नकद जब्त किए गए। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 18,900 रुपए आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई रायपुर रेंज में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान का हिस्सा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Posted inChhattisgarh News Crime
