फिर महंगा हुआ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 5 किलो वाले के भी दाम बढ़े

फिर महंगा हुआ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 5 किलो वाले के भी दाम बढ़े

नई दिल्ली। देश में आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। आज यानी 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। भारत की सबसे बड़ी सरकारी रिफाइनर कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये की बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 821 रुपये हो गई है। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) सिलेंडरों के दामों में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की है, जिससे घरेलू बजट पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।
कीमतों में इस बदलाव के बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए रणनीतिक भंडार (Strategic Reserves) बनाए जा रहे हैं और बाजार में एलपीजी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *