अजगर काे कुल्हाड़ी से काटने का विडियाे बनाने वाले तीन गिरफ्तार

अजगर काे कुल्हाड़ी से काटने का विडियाे बनाने वाले तीन गिरफ्तार

कांकेर। जिले के कांकेर वन परिक्षेत्र अंर्तगत नाथिया नवागांव में रहने वाले तीन युवकों ने वन्य प्राणी एक अजगर की कुल्हाड़ी से काट डाला । इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को आज साेमवार काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत जेल दाखिल कर दिया। आरोपियों ने बताया कि अजगर उनके फार्म हाउस की एक मुर्गी को खा गया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भोजन की तलाश में एक अजगर युवकों के फार्म हाउस पहुंचा। वहां उसने एक मुर्गी को अपना शिकार बनाकर खा लिया। यह देखकर युवक गुस्से में आ गए और घर में रखी कुल्हाड़ी से अजगर काे बेरहमी से काट डाला। घटना के दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछ-ताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुल्हाड़ी से अजगर काे काटने की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *