कोंडागांव में डीजल टैंकर पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित

कोंडागांव में डीजल टैंकर पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत बेलगांव-आलोर मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर बड़ेडोंगर की ओर जा रहा था। बेलगांव और आलोर गांव के बीच अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने टैंकर को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग लगने या विस्फोट की आशंका बनी रही, एहतियात के तौर पर लोगों को वाहन से दूर रहने की सलाह दी गई। राहत की बात रही कि टैंकर में आग नहीं लगी और बड़ा रिसाव भी नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं और टैंकर को सुरक्षित तरीके से निकालने की तैयारी की जा रही है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने समय रहते स्थिति नियंत्रण में आने पर राहत की सांस ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *