दलदल में फंसने से ग्रामीण युवक की पानी मे डूबकर हुई मौत

दलदल में फंसने से ग्रामीण युवक की पानी मे डूबकर हुई मौत

कोंडागांव। जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुरी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नाला पार करते समय रेत के दलदल में फंसने से एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण मरकाम (34 वर्ष), पिता रामलाल मरकाम, निवासी सिंगारपुरी के रूप में हुई है।
फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरुण मरकाम शनिवार सुबह बैल लेकर खेत में हल जोतने गया था। करीब 10 बजे खेत से लौटते समय सिंगारपूरी और हिर्री के बीच स्थित गोरडूम नाला पार करते वक्त उसके दोनों पैर रेत के दलदल में धंस गए। संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल पानी में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को दलदल से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले काे विवेचना में लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *