दिल्ली में आयोजित भारत व्यापार महोत्सव में भागीदारी का सुनहरा अवसर

दिल्ली में आयोजित भारत व्यापार महोत्सव में भागीदारी का सुनहरा अवसर

राजनांदगांव। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राजनांदगांव इकाई ने जिले के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं युवा उद्यमियों से आगामी 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
कैट जिला अध्यक्ष राजेश डागा ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों, उद्योगपतियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से सीधे जुड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से व्यापारियों को नए बाजार, आधुनिक व्यापार तकनीकों, डिजिटल कॉमर्स, ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स, आयात-निर्यात तथा नेटवर्किंग के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले के व्यापारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी व्यापारियों, उद्योग संगठनों, बाजार संघों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं युवा व्यवसायियों से आग्रह किया गया है कि वे इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में बिजनेस डेलिगेट के रूप में पंजीयन कर अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें।
इस अवसर पर कैट के पदाधिकारी अनिल बरडिया, राजेश जैन, अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव, लक्ष्मण लोहिया, आवतराम तेजवानी, अमित खंडेलवाल, गुरमुख दास वाधवा, संजय तेजवानी, भावेश अग्रवाल, संजय लड्डा, सागर चितलंगिया, राहुल जायसवाल, रोहित मखीजा, अशोक सेठिया, सौरभ गाँधी एवं राजा मखीजा ने भी संयुक्त रूप से व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि यह महोत्सव व्यापार विस्तार, नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का एक उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने जिले के सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर इस ऐतिहासिक आयोजन का लाभ उठाने का आग्रह किया।
कैट राजनांदगांव द्वारा शीघ्र ही विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों के बीच संपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक व्यापारियों का पंजीयन कराया जाएगा, जिससे राजनांदगांव जिले की प्रभावी भागीदारी राष्ट्रीय स्तर पर सुनिश्चित हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *