सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अगस्त तक

गरियाबंद । महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जारी कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि 1 से 15 फरवरी तक गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची तैयार की गई है।]
उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो, वे 27 जुलाई से 6 अगस्त की शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन की वेबसाइट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जिला गरियाबंद की वेबसाइट तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, गरियाबंद के कार्यालय स्थित सूचना पटल पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध है। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *