बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR

बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR

दुर्ग । दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता प्रविन्दर सिंह चाने निवासी: मालवीय नगर, दुर्ग ने आरोप लगाया है कि लखन सिंह ने उनकी कीमती जमीन को औने-पौने दामों में हड़पने के लिए डराया-धमकाया और बंदूक की नोक पर जबरन दस्तखत करवाए।
बंदूक दिखाकर धमकी: पीड़ित का आरोप है कि लखन सिंह ने अपने ऑफिस में बिठाकर लाइसेंसी बंदूक की नोक पर सौदा करने और सरकारी मूल्य पर रजिस्ट्री कराकर बाजार मूल्य का पैसा बाद में देने की धमकी दी।
फर्जीवाड़ा और जबरन हस्ताक्षर: शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कागजात पढ़ने का मौका दिए बिना जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और रजिस्ट्री की कॉपी भी नहीं दी।
व्हाट्सएप पर धमकी: आरोपी पर आरोप है कि उसने मैसेज और कॉल के जरिए कानूनी पचड़े में फंसाने और झूठे मामले दर्ज कराने की धमकियां दीं।
स्थानीय सूत्रों और शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी लखन सिंह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग के कारोबार से जुड़ा रहा है। खसरा नंबरों में हेरफेर कर और फर्जीवाड़े के जरिए जमीनों को अपने या अन्य नामों से बेचना और खरीदारों/मालिकों को डराना-धमकाना उसकी कार्यशैली का हिस्सा बताया गया है।
मोहन नगर पुलिस ने प्रविन्दर सिंह चाने की शिकायत पर धारा 296 और 351(2) (भारतीय न्याय संहिता – BNS) के तहत प्राथमिकी (FIR No. 0533) दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *