सुकमा में नक्सली डंप से बोल्ट एक्शन रायफल एवं 47 जिंदा कारतूस बरामद

सुकमा में नक्सली डंप से बोल्ट एक्शन रायफल एवं 47 जिंदा कारतूस बरामद

सुकमा। भेज्जी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के द्वारा चलाये जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान बोदराजपदर के जंगल में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों की छिपाई हुई नक्सली डंप से बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने आस-पास के जंगल में भी सघन सर्चिग अभियान चलाया, ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों और छिपाए गए सामान का पता लगाया जा सके।
सीआरपीएफ के डीआईजी राजेश पांडेय ने बताया कि कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के निर्देश पर जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्चिग के लिए निकले थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इलाके की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *