अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, महुआ शराब व एमपी की अंग्रेजी शराब जब्त

अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, महुआ शराब व एमपी की अंग्रेजी शराब जब्त

कोरिया । कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाई में 12 लीटर महुआ शराब और 4.140 लीटर मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है।
ग्राम तोलगा में छापेमारी के दौरान सुशील लकड़ा के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में राजेंद्र कुमार के कब्जे से 23 पाव (4.140 लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी  रमेश अग्रवाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में आबकारी टीम की सक्रिय भूमिका रही। विभाग ने आमजन से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *