असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया 5 करोड़ की सहायता राशि

असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया 5 करोड़ की सहायता राशि

 रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ कामाख्या से प्रार्थना करते हुए बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों की रक्षा करने और असम में शीघ्र सुख-शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल की कामना की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *