रायपुर में ज्वेलर्स शॉप में बड़ी चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी पार

रायपुर में ज्वेलर्स शॉप में बड़ी चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी पार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटा और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चोर कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स पहुंचे। चोरों ने कटर मशीन की मदद से दुकान का ताला काटा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए।
दुकान संचालक की शिकायत के मुताबिक, चोर करीब 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वारदात की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही चोरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित सुराग जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन भी किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *