शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

नारायणपुर। शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। 
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं संदेश, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्ज्च् एवं पासवर्ड की गोपनीयता तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
इसी क्रम में यातायात पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, सीट बेल्ट पहनना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न4 करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, यातायात संकेतों का पालन तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को “सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन” एवं “सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज” का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया। इंडक्शन प्रोग्राम समन्वयक के.  सुमित्रा ने पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार, सतर्क एवं सुरक्षित नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी एवं  नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *