झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय

जगदलपु। NIA की विशेष कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले की सुनवाई की तारीख बढ़ा दी है, इस मामले में अब अंतिम फैसला अब 5 सितंबर को आएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 12 अगस्त को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आगामी 31 अगस्त के लिए फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई की डेट बढ़ा दी है। 25 मई 2013 को इस नक्सली हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ 27 लोग मारे गए थे। भीषण गोलाबारी के बाद चुन-चुन कर कांग्रेस के नेताओं को मारा गया था। हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी माओवादियों ने ली थी और माना था कि इस हत्याकांड को उन्होंने एंबुश के जरिए अंजाम दिया है।
पूरे मामले में घटना के बाद से ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस पर सुरक्षा के चूक के आरोप लगाए थे। केंद्र सरकार ने उस वक्त यह जांच एनआईए को सौंप दी थी। एनआईए ने अपनी जांच में 40 मुख्य आरोपियों के साथ डेढ़ सौ से अधिक अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अब भी पुलिस की हिरासत में हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *