रायगढ़। जिला पुलिस व वन विभाग द्वारा जिले के वन क्षेत्र से खैर-तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया। ये सिंडिकेट ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक लकडियों की कटाई और तस्करी करायी जा रहा थी।
जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनसे कटाई कराकर उन्हें आरोपित रोहित मित्तल अपने गढउमरिया स्थित गोदाम में डंप कर अपने सहयोगी मनीष अग्रवाल के साथ वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ इन बेसकीमती लकडियों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यें में अधिक मूल्य में ट्रांसपोर्टिंग के जरिए खपाया जा रहा था।
आरोपियों ने लकडियों की अवैध तस्करी को वैध दिखाने के लिए फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट परमिट (टीपी) बनने और बड़ी चालाकी से राज्य के बाहर बेच कर मुनाफा कमा रहे थे । इस इंटर स्टेट सिंडिकेट का वन विभाग रायगढ़ और जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा खुलासा करते हुए सिंडिकेट में शामिल मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल, रोहित मित्तल और सलाउद्दीन खान को थाना जूमिल के धोखाधड़ी और वन अधिनियम के तहत कार्यवाही का रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी भरत कुमार मेश्राम फरार है।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मई माह में वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित नरेश वल्द बजरंगलाल अग्रवाल सा. कबीर चौक रायगढ़ के गोदाम को रोहित मित्तल निवासी अग्रसेन कॉलोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़ के द्वारा किराये पर लेकर आसपास के वनक्षेत्रों से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकड़ियो को कटवाकर गढ़उमरिया स्थित गोदाम में ट्रेक्टर एवं पीकप के माध्यम से अवैध भंडारण किया गया था।
5 मई 2025 को वन विभाग रायगढ़ की टीम द्वारा गढ़उमरिया गोदाम में रेड करने पर ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी. लोड था, जिसके साथ 1 नग वजन मशीन, 2 नग कुल्हाड़ी, 1 नग हथौड़ा, गो-डाउन में तेंदू, खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 9 चट्टा, कटर मशीन 1 नग को नरेश अग्रवाल के गो-डाउन ग्राम गढ़उमरिया में मौके पर जब्त किया गया था। रोहित मित्तल व उसके साथी लोग गो-डाउन से कहीं भाग गये। आरोपियों ने रेड टीम को लकडियों की ट्रासपोटिंग के संबंध में टीपी उपलब्ध कराया गया था।
उक्त टी.पी. पर जारीकर्ता वन परिक्षेत्र अधिकारी के हस्ताक्षर नही था, जो प्रथम दृष्टिया फर्जी दस्तावेज प्रतीत हो रहा था, वन विभाग की जांच में एक बड़े और संगठित अपराध का मामला प्रतीत होने पर डीएफओ रायगढ़ द्वारा वन क्षेत्रपाल संजय लकडा के माध्यम से 2 सितंबर को थाना जूमिल में 5 मई 2025 को जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित रोहित मित्तल के गोदाम में जब्ती कार्रवाई की।
आगे विस्तृत जांच के लिए आवेदन दिया गया है जिस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 490/2026 धारा – 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) 3(5) + 111 BNS एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42 सहपठित धारा 41, 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
मामले में आगे विस्तृत जांच के लिए SSP शशि मोहन सिंह द्वारा CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मयंक मिश्रा के नेतृत्व में आरोपियों के इस पूरे सिंडिकेट में भूमिका की तस्दीकी की गई। प्रारंभिक विवेचना में आरोपी रोहित मित्तल इस अवैध कारोबार में जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित गोदाम को किराये पर लेकर लकडियों की अवैध तरीके से कटाई कराकर अपने बिजनेश पार्टनर मनीष अग्रवाल के साथ गोदाम में लकडियों की गोदाम में छिलाई आदि कराकर ट्रांसपोटर भरत मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ दूसरे राज्यों में लकडियों की तस्करी करायी जा रही थी।
कल छापेमारी कर तीन आरोपी रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को हिरासत में लिया गया था। विवेचना में हिरासत में लिये गये आरोपियों के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । भरत कुमार मेश्राम फरार है, मामले की विवेचना जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी
1. रोहित मित्तल पिता सुभाष मित्तल सा. अग्रसेन कालोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़
2. मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी मकान नं 72/1, मुड़पार, बलौदाबाजार छ०ग०
3. सलाउद्दीन खान पिता इलाउद्दीन खान निवासी सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग०
वन विभाग की रेड में जब्त
गढ़उमरिया गोदाम में रेड में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी., 1 नग वजन मशीन, 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 9 चट्टा, कटर मशीन 1 नग

Posted inChhattisgarh News