1 से 5 नवंबर तक विशेष ग्राम सभा का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा । एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत सभी कृषकों का विवरण आगामी 01 नवम्बर 2026 से आयोजित विशेष ग्राम सभा में पढ़कर सुनाया जाएगा तथा पंजीकृत कृषकों की सूची ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकनार्थ चस्पा की जाएगी। साथ ही विशेष ग्राम सभा में 01 से 05 नवम्बर 2026 तक कृषकों के पंजीकृत खसरों में डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से दर्ज फसल विवरण का भी वाचन किया जाएगा।
इसके तहत आगामी 01 नवम्बर से 05 नवम्बर 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में सोसाइटी मॉड्यूल से ऐसे पंजीकृत कृषक और उनके खसरों की सूची का प्रकाशन एवं वाचन किया जाएगा, जिनमें धान विक्रय किया जाना है। पंजीकृत सभी खसरों में डिजिटल क्रॉप सर्वें से क्या फसल लिया गया है उसका भी वाचन किया जाएगा। सूची का प्रकाशन ग्राम पंचायत या अन्य प्रमुख स्थलों और समितियों में किया जाएगा। साथ ही कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जायेगी।
 प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों को समितियों में एकत्रित किया जाएगा और उनका 06 नवम्बर से 10 नवम्बर 2026 के मध्य विधिवत निराकरण किया जाएगा। जिन दावा-आपत्ति का निराकरण तत्काल किया जा सकता है उनका समाधान कारक हल कर कृषक को तत्काल सूचित किया जाएगा। यदि कृषकों के पंजीकृत खसरे में कोई खसरे छूट गये हों वे समिति या चॉइस सेंटर में अपने अद्यतन बी-1 और आधार (ओटीपी हेतु मोबाइल के साथ) उपस्थित होंगे, उनका फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सभी खसरे जोड़ लिए जाएँ। यदि किसी कृषक का अप्रूवल लंबित होगा उसे राजस्व टीम के द्वारा तत्काल अप्रूवल किया जाएगा। यदि कृषक के पंजीयन विवरण में डिजीटल क्रॉप सर्वें से प्राप्त फसल विवरण में त्रुटि होगी उसका भौतिक सत्यापन कर सही फसल की प्रविष्टि करने हेतु डिजीटल क्रॉप सर्वे की गाइड लाइन अनुसार समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *