जगदलपुर में डाक अदालत का आयोजन 4 नवंबर को

जगदलपुर में डाक अदालत का आयोजन 4 नवंबर को

जगदलपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी ग्राहकों की समस्याओं के निराकरण के लिए बस्तर संभाग में 04 नवंबर को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग, जगदलपुर द्वारा आयोजित इस अदालत में डाक ग्राहकों की शिकायतों पर प्रत्यक्ष चर्चा कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को अपनी शिकायतें निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करनी होंगी। डाक विभाग के अनुसार, ग्राहक अपनी शिकायत प्रकरण के पूर्ण विवरण के साथ अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग, जगदलपुर-494001 के कार्यालय में 02 नवंबर 2026, सोमवार को शाम 05 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाली शिकायतों को इस डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *