डंगनिया के सूने मकान से 1.50 लाख के आभूषण चोरी करने वाले तीन चोर निकले टिकरापारा के, गिरफ्तार

डंगनिया के सूने मकान से 1.50 लाख के आभूषण चोरी करने वाले तीन चोर निकले टिकरापारा के, गिरफ्तार

रायपुर। टिकरापारा के यशंवत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी 18 वर्ष खदान के पास भैरव नगर मोतीनगर, शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ 19 वर्ष रोम्बो पब्लिक स्कुल जाली फैक्ट्री के पास मोतीनगर तथा परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा 20 वर्ष शिव मंदिर के पास जाली फैक्ट्री रोड मोतीनगर टिकरापारा के रहने वाले तीन चोरों को डीडीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने डंगनिया स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर 1.50 लाख के कीमती चोरी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने एवं चांदी के आभूषण, 6 घड़ी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर सी जी 07/एल यु/4432 जुमला कीमती लगभग 1,50,000 रूपए को जप्त किया। इनमें से दो आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
स्वरोचिष मिश्रा निवासी डंगनिया ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 22 अक्टूबर को रात्रि वह अपने घर में ताला लगाकर अन्यत्र गया था। 23 की सुबह वापस आकर देखा तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे तथा कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा एवं लॉकर भी टूटा हुआ था। अलमारी के लॉकर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नगदी रकम नहीं थे। अपराध दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मोती नगर, टिकरापारा निवासी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी, जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, को कुछ व्यक्तियों के साथ देर रात घटनास्थल के आसपास देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर यशवंत ने अपने साथी शेख मोसिन उर्फ अलताफ एवं परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा के साथ मिलकर चोरी स्वीकार किया। इस पर शेख मोसिन उर्फ अलताफ एवं परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा को भी पकड़ा गया। आरोपी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी पूर्व में थाना टिकरापारा के लूट एवं चोरी के प्रकरणों में तथा आरोपी शेख मोईन उर्फ अल्ताफ थाना टिकरापारा के चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *