छत्तीसगढ़ में खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का तबादला, उप संचालक और निरीक्षक बदले

छत्तीसगढ़ में खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का तबादला, उप संचालक और निरीक्षक बदले

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में उप संचालक, खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी और खनि निरीक्षक स्तर के कुल 28 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिला खनिज कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर और बलरामपुर समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में उप संचालक स्तर के तीन, खनि अधिकारी स्तर के नौ, सहायक खनि अधिकारी स्तर के 11 और खनि निरीक्षक स्तर के पांच अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
जूस की दुकान से दुबई में आलीशान विला, चार्टर्ड प्लेन और 200 करोड़ की शादी, ऐसे चलता था Mahadev Betting App का नेटवर्क
प्रमोद कुमार नायक को कोरबा से दंतेवाड़ा, मीनाक्षी साहू को संचालनालय नवा रायपुर से कोरबा और योगेन्द्र सिंह को दंतेवाड़ा से संचालनालय नवा रायपुर भेजा गया है।
खनिज विभाग ने पांच खनि निरीक्षकों के तबादले भी किए हैं। अश्वनी झाड़ी को दंतेवाड़ा से जगदलपुर, सुबत साना को बलरामपुर से धमतरी, भूपेन्द्र भक्त को बलौदाबाजार से कांकेर, विवेक कुमार चंद्राकर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सुकमा और मंथन केमरो को सुकमा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *