जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के ग्राम छिनारी में बीती रात 10 बजे को एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग से यशवंत सिंह की दुकान और उसमें रखा सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद जिले से फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
दमकल टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आस-पास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे किराना दुकान के पास स्थित दो अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने दमकल टीम की सराहना की। लोगों ने कहा कि समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने और मुस्तैदी से की गई कार्रवाई के कारण आसपास की दुकानों को सुरक्षित बचाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Posted inChhattisgarh News
