रायपुर। रायपुर की सीबीआई कोर्ट में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को पेश किया गया। कोर्ट ने सीबीआई को 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की है। टीम दिल्ली लेकर जायेगी और 12 नवंबर को पेशी होगी। बता दें ईडी ने भी रिमांड मांग रखी है। सौरभ की पैरवी के लिए दिल्ली से वकील तुषार गिरी सहित अन्य वकील पहुंचे थे। यह भी आदेश दिया गया है कि रिमांड के दौरान सौरभ अपने वकीलों से मिल सकेंगे। अब सौरभ से दिल्ली में ही पूछताछ होगी। वहीं सीबीआई के तरफ से वकील चंदन सिंह आए थे। सौरभ की पैरवी के लिए दिल्ली से अधिवक्ता तुषार गिरी सहित अन्य वकील रायपुर पहुंचे थे। सीबीआई कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि रिमांड की अवधि में आरोपी सौरभ चंद्राकर अपने वकीलों से मुलाकात कर सकते हैं। सौरभ से सीबीआई दिल्ली ले जाकर पूछताछ करेगी। सौरभ चंद्राकर को बुधवार को सीबीआई ने उसे विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई की तरफ से पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता चंदन सिंह आए थे। बहस सुनने के लिए मीडिया को कोर्ट रूम में अनुमति दी गई। सीबीआई ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसका सौरभ चंद्राकर के वकीलों ने विरोध किया। दोनों पक्ष को सुनने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने सौरभ को 8 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। सौरभ के वकीलों ने उनकी जान के खतरे में होने की आशंका जाहिर की। इस पर कोर्ट ने रिमांड की अवधि में हर शाम सौरभ को अपने वकीलों से मुलाकात की अनुमति दी है। यही नहीं, सौरभ से सीबीआई की टीम दिल्ली ले जाकर पूछताछ करेगी।

Posted inChhattisgarh News
