प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग : धुएं के गुबार से सहमा इलाका

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग : धुएं के गुबार से सहमा इलाका

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गजराज फैक्ट्री में आज सुबह एक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक का भारी स्टॉक और पानी की टंकियां होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गजराज फैक्ट्री में प्लास्टिक की पानी की टंकियां बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री परिसर में प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में मौजूद होने की वजह से आग तेजी से फैली और दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया। आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और उसे आसपास की अन्य दुकानों या रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं।
अचानक लगी इस भीषण आग से फैक्ट्री के आसपास के इलाके में भारी अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के रास्तों पर आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। आग बुझाने के बाद ही नुकसान के सही आकलन और घटना के असली कारणों की पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *