BJP को झटका: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 10 नेता कांग्रेस में शामिल

BJP को झटका: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 10 नेता कांग्रेस में शामिल

कांकेर। कांकेर जिले के नरहरपुर में भाजपा को राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम सहित पार्टी के 10 नेताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान करीब 100 अन्य लोगों के भी कांग्रेस में प्रवेश करने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि भोपेश नेताम लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी पार्टी फोरम में भी रखी थी, लेकिन समाधान नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया। उनके साथ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया।
नरहरपुर में बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस में शामिल होने को क्षेत्रीय राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम के पार्टी छोड़ने से भाजपा को स्थानीय स्तर पर नुकसान हो सकता है। वहीं, कांग्रेस इसे संगठन के विस्तार और मजबूती के रूप में देख रही है।
इससे पहले कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में भी भाजपा को झटका लगा था। संगम सेक्टर के ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित ग्राम पीवी-124 (अविनाशनगर) में भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली थी।
उस समय पार्टी छोड़ने वाले लोगों ने सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने की बात कही थी। अब नरहरपुर में हुए इस घटनाक्रम ने जिले में भाजपा के भीतर असंतोष की चर्चा को फिर तेज कर दिया है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *