कांकेर में धान थ्रेशिंग मशीन में किसान का हाथ फंसने से दाहिना पंजा गंवाना पड़ा

कांकेर में धान थ्रेशिंग मशीन में किसान का हाथ फंसने से दाहिना पंजा गंवाना पड़ा

कांकेर। जिले में धान की मिंजाई कर रहे एक किसान के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। श्याम नगर निवासी नरेश बड़ाई का दाहिना हाथ अचानक थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आ गया। धान की मिंजाई करते समय मशीन की चपेट में आने से नरेश बड़ाई को अपना दाहिना पंजा गंवाना पड़ा। हादसे के बाद गंभीर हालत में किसान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए धमतरी रेफर किया गया। धमतरी में इलाज के दौरान चिकित्सकों को ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को कांकेर जिले के श्याम नगर निवासी किसान नरेश बड़ाई धान की मिंजाई के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका दाहिना हाथ मिंजाई मशीन के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उनके हाथ को गंभीर नुकसान पहुंचा। घटना इतनी गंभीर थी कि किसान के दाहिने हाथ का पंजा लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल किसान की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में उनके हाथ का पंजा करीब 99 प्रतिशत तक खराब हो गया। धमतरी में उपचार के दौरान गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन का निर्णय लेना पड़ा, किसान नरेश बड़ाई के दाहिने हाथ का पंजा काटकर अलग करना पड़ा।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *