महासमुंद में कंबल के सहारे जेल की दीवार फांदकर 4 कैदी फरार

महासमुंद में कंबल के सहारे जेल की दीवार फांदकर 4 कैदी फरार

महासमुंद। जिला जेल महासमुंद से चार विचाराधीन बंदी फरार हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। बंदियों ने कंबल का इस्तेमाल कर फंदा बनाया और जेल की दीवार फांदकर भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार बंदियों की तलाश के लिए पुलिस और जेल प्रशासन सक्रिय हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, फरार हुए चार बंदियों में दो जबलपुर (मध्यप्रदेश), एक राजस्थान और एक महासमुंद जिले का रहने वाला है। चारों अलग-अलग आपराधिक मामलों में विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में बंद थे। इनमें तीन बंदी गांजा तस्करी और एक बंदी चोरी के मामले में आरोपित था।
बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब चार बजे बंदियों ने जेल से भागने की योजना को अंजाम दिया। इसके लिए उन्होंने कंबलों को आपस में बांधकर फंदे जैसा बनाया और उसके सहारे जेल की दीवार तक पहुंचे। इसके बाद दीवार फांदकर बाहर निकलने लगे। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहा पांचवा बंदी दीवार से वापस नीचे गिर गया। जबकि, चार बंदी भाग निकले।
फिलहाल फरार बंदियों की पहचान, उनके भागने के तरीके और घटना के दौरान सुरक्षा में हुई चूक की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से उनकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। एएसपी महासमुंद सुशील नायक ने बताया कि सुबह 4 बजे की घटना है। जेल की दीवार पर प्रवाहित विद्युत कनेक्शन इन्होंने काट लिया था। कंबल से फंदा बनाकर ये दीवार चढ़े और कम्बल से ही उतरे। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *