साइबर ठगी के लिए म्युल बैंक खाते से 1 करोड़ का लेन देन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्युल बैंक खाते से 1 करोड़ का लेन देन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले के पखांजूर में म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले दो आरोपियों सिराज बैरागी (25 वर्ष), निवासी पीव्ही-42 विद्यानगर एवं सूरज दास (25 वर्ष), निवासी पीव्ही-13 श्यामनगर को पुलिस ने बुुधवार को पखांजूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी इन बैंक खाते के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की रकम का लेन-देन कर रहे थे। जांच में इस बैंक खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज होने का खुलासा हुआ है। वहीं, खाते के जरिए 01 करोड़ 01 लाख 64 हजार 435 रुपये की ठगी से संबंधित रकम का लेन-देन सामने आया है। पखांजूर एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे के अनुसार पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों की जांच की जा रही है। इसी दौरान थाना पखांजूर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के एक खाते की जांच में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन का मामला सामने आया। जांच में बैंक खाता धारक सिराज बैरागी (25 वर्ष), निवासी पीव्ही-42 विद्यानगर की संलिप्तता पाए जाने पर थाना पखांजूर में धारा 318(2), 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान सिराज ने अपने साथी सूरज दास (25 वर्ष), निवासी पीव्ही-13 श्यामनगर के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम का बैंक खाते के माध्यम से लेन-देन करना स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक, एक पैन कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. पुलिस अब आरोपियों के बैंकिंग लेन-देन और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *