सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा मे निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा मे निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस

बलौदाबाजार। सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 मे प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा मे एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं करने की स्थिति को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए एक तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समीक्षा बैठक मे सम्बंधित अधिकारी के आईडी में लंबित शिकायतों का सम्यक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिये थे। समय पर औऱ गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार सिमगा, पीएचई के कार्यपालन अभियंता एवं जनपद सीईओ बलौदाबाजार को नोटिस जारी कर तीन दिन मे जवाब मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं शिकायत के त्वरित निवारण हेतु सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का संचालन किया जा रहा है, जिसमें विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं मांगों को आबंटित आईडी में दर्ज किया जाता है।पोर्टल में दर्ज शिकायतों या मांगों के लिए समय-बद्ध और पारदर्शी निराकरण हेतु स्पष्ट समय-सीमा निरधारित किया गया है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *