रायपुर:दिल्ली प्रवास से रायपुर वापसी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अग्रवाल ने स्काउट्स एंड गाइड्स की जंबूरी को लेकर उन्होंने कहा कि, स्काउट्स एंड गाइड्स एक सेवा भावी संस्था है जो युवाओं को सक्षम बनाने की उनमें राष्ट्र भक्ति पैदा करने की संस्था है। इसमें विसंगतियों और विवादों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इसीलिए परिषद ने जंबूरी को स्थगित करने का निर्णय लिया। अब कुछ भी होता है उसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

Posted inChhattisgarh News
