विधायक मोतीलाल साहू का दिव्या नगर निरीक्षण: पुरानी नाली तोड़कर नई बनवाने के निर्देश

विधायक मोतीलाल साहू का दिव्या नगर निरीक्षण: पुरानी नाली तोड़कर नई बनवाने के निर्देश


रायपुर :रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन-10 के वार्ड 50 दिव्या नगर में पुरानी नाली का निरीक्षण किया। पार्षद गायत्री नवरंगे, पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह शास्त्री, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, सहायक अभियंता अनुकपा बडा, उप अभियंता निवृत्ति परमार, स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक यशवत बेरिहा उपस्थित रहे।



लगभग 20 वर्ष पुरानी नाली सड़क स्तर से नीचे बैठ चुकी है, जिससे निकास और जलभराव की समस्या हो रही है। साहू ने जोन-10 कमिश्नर को निर्देश दिए कि दिव्या नगर का सर्वे कर पुरानी नाली तोड़कर नई नाली बनाएं और आउटलेट को बीएसयूपी कालोनी नाले से जोड़ें। शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *