सरगुजा,25 जनवरी 2026:आबकारी आयुक्त आर संगीता व सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत सर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 24/01/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई।

आबकारी वृत- अंबिकापुर अंतर्गत में जिला सरगुजा निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ लडडू सिंह s/o रामबिजय सिंह उम्र 40 वर्ष जाति राजपूत साकिन सुभाषनगर गांधीनगर अंबिकापुर स्थाई पता ग्राम बिरा थाना- नवीनगर जिला औरंगाबाद के इनोवा कार (CG 15 B 6444) से कब्जे से 15 पेटी 750 पाव 135 लीटर अन्यप्रांत मध्यप्रदेश का लेबल लगा हुआ (गोवा) शराब बरामद कर जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क , 34(2), 36 एवं 59क के तहत गैर जमानतीय अपराध होने पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया l
उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, अकाश साहू, सौरभ साहू आबकारी मुख्य आरक्षक अयोध्या प्रसाद, मथुरा पटेल, पुनालाल जायसवाल, अमरसाये भगत, रमेश कुमार गुप्ता, व महिला नगर सैनिक गीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

